मिर्जापुर में बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
केशव ने बताया कि आरोपी पिंटू के मोबाइल पर शाम को फोन किया गया, तो उसने फोन बंद कर लिया। रात तक बालक का पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। सुबह पिंटू ने उनके भांजे आदित्य के मोबाइल पर फोन कर 50 लख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरण की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
मिर्जापुर में बालक की हत्या के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बालक के अपहरण की सूचना मिलने के बाद प्रार्थना की दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। छानबीन में आरोपी पिंटू और शैलेंद्र निवासी कामापुर विंध्याचल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी।
पूछताछ में उसने बताया कि अपहरण करने के बाद दो घंटे तक बालक को घुमाया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।