फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटिया टूटने से कुंए में गिरे बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के मझवां गांव में पत्ती का पुरा मजरे में गुरुवार की दोपहर लघुशंका करने गया बालक कुएं का पटिया टूटने से नीचे गिर गया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राम विलास मौर्या पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनको एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। उनके भाई की 30 नवंबर को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रामविलास परिवार के साथ गांव आया था। गुरुवार की दोपहर उसका इकलौता पुत्र 11 वर्षीय बृजेश कुमार पंप सेट पर नहाने गया। इस दौरान लघु शंका करने के लिए वह पंप सेट के पीछे चला गया, जहां पुराना कुआं है। जिसे पटिया से ढका गया था। लेकिन पटिया टूटने से वह कुएं में गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिजन वहां पहुंचे। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कछवां थाने की पुलिस ने दमकलकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर दमकलकर्मियों ने शव को बाहर निकाला। बृजेश की मौत से शादी की खुशियों गम में बदल गयीं। शव बाहर आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें