फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा में नहाने गया बच्चा डूबा, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ टीम

Thu, 25 Feb 2021 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के पास गुरुवार की दोपहर स्नान करते समय एक बच्चा डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुटी है। उसकी खोजबीन के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन


कटरा थाना क्षेत्र के महंत शिवाला निवासी प्रिंस(12) पुत्र सुरेश दोपहर में शास्त्री ब्रिज के नीचे गंगा नदी में स्नान करने गया था। गहरे जल में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बालक की खोजबीन में जुट गई है। काफी देर तक खोजबीन के बाद उसका पता ना चलने पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें