फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक की चपेट से बालक की मौत, दादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर-इमिलियाचट्टी मार्ग पर भभुआर ग्राम के सामने मंगलवार की रात बेकाबू ट्रक खंभे से टकराकर दादा-पौत्र को टक्कर मार दी। घायल पौत्र को उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दादा का नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

भभुआर गांव निवासी दिनेश यादव का पुत्र दीपेश यादव (9) अपने दादा दुक्खी यादव (70) के साथ गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात को दोनों पैदल घर आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक खंभे से टकरा कर दादा व पौत्र को धक्का मार दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दीपेश व दुक्खी को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराए। दीपेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दीपेश ने दम तोड़ दिया।
चौकी इंचार्ज नरायनपुर ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपेश दो बहनों का इकलौता भाई था और कक्षा दो में पढ़ता था। पिता दिनेश यादव पंजाब जालंधर में सेना में तैनात हैं। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि फत्तेपुर टोल प्लाजा से बचने के लिए ज्यादातर भारी वाहन नरायनपुर इमिलियाचट्टी मार्ग से सोनभद्र की ओर जाते हैं। एकल मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन से आमजन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें