फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीढ़ी से गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के काजी टोला बालू घाट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास बुधवार को शाम सीढ़ी से गिरकर पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल को गया। परिजन इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को शाम विनोद कुमार साहनी का पांच वर्षीय पुत्र विट्टू साहनी गंगाघाट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता विनोद कुमार साहनी बनारस में किसी कैटरिंग की दुकान पर काम करते हैं। माता गंगा घाट पर चाय की दुकान चलाती हैं। पिता विनोद साहनी ने बताया कि सीढ़ी से गिरकर घायल पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें