चील्ह मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव में रविवार को दीवार गिरने से पांच साल का बच्चा उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दलापट्टी शिवकुमार का बेटा गौरव रविवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास एक दीवार और ईंट के पिलर में रस्सी बंंधी थी। बच्चा रस्सी को खींचने लगा तो दीवार और पिलर दोनों गिर गए, जिसके मलबे में वह दब गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मलबे से निकाला और पास के अस्पताल ले गए। वहां से रेफर करने पर परिजन उसे लेकर ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। ग्राम प्रधान अरुण यादव ने बताया कि दीवार और पिलर गिरने से बच्चे की मौत हो गई।