फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारजा गिरने से घायल सास और बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव में मकान का बारजा गिरने से घायल सास और बहू की ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में मौत हो गई। वहीं, पौत्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नेवढि़या गांव में फुलवा (60) अपने पौत्र की पत्नी किरन (23) और छोटे पौत्र धीरज के बेटे पिट्टू (4) के साथ शनिवार की शाम को घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच बारजे की पटिया नीचे गिर गई, जिससे तीनों घायल हो गए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विजयपुर सर्रोई से तीनाें को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया था। रविवार की भोर में इलाज के दौरान किरन देवी की मौत हो गई। किरन की बेटी श्रद्धा और बेटा अभय है। अभय का 10 मार्च को जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले उसकी मां की मौत हो गई। गांव में किरन का अंतिम संस्कार किया गया। इसके कुछ देर बाद सास फुलवा की भी मौत हो गई। परिवार में दो लोगों की मौत होने से कोहराम हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें