फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हवन, पूजन और रक्तदान के साथ पूरे जिले में मना मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

विज्ञापन
श्री साईं परिवार सेवा संगठन की ओर से आयोजित ​शिविर में रक्तदान करते लोग। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूरे जिले में हवन, पूजन और रक्तदान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस मना। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जिला कार्यालय पथरहिया में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस मौके पर नारायण जी दूबे, जेपी यादव, परितोष दूबे, राजीव रंजन, मोहन कुशवाहा, सतीश मिश्र, अमरजीत, राजीव, कमल, रितेश श्रीवास्तव, शिवम इत्यादि कर्मचारियों ने सुंदर कांड पाठ आर प्रसाद वितरण में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

-
यज्ञशाला में हवन-पूजन
विंध्याचल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिक्रमा पथ स्थित यज्ञशाला में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में धनंजय उपाध्याय, शिवम पांडेय, रोहित त्रिपाठी, उत्तम पांडेय, कामेश्वर भट्ट, पुक्कन तिवारी, हनुमान पांडेय, राजा पाल, टिंकू दुबे समेत अन्य उपस्थित रहे।
-
मां पीतांबरी देवी मंदिर में मनाया जन्मदिन
मिर्जापुर। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर अष्टभुजा स्थित मां पीताम्बरा देवी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा मंत्री एकेशर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने मां पीतांबरा देवी के चरणों में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पुजारी रंगनाथ दास द्वारा विधिवत आरती कर योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मदिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन को सेवा संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाना संगठन की परंपरा है। इस अवसर पर कड़े शंकर पांडे, सुनील सिंह, पवन मालवीय, मनोज जायसवाल, दिलीप पांडे, श्याम सोनी, शिवम, जाह्नवी आदि रहे।
विज्ञापन

-
विश्व हिंदू महासंघ ने किया शरबत वितरण
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे देश व प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर के मुकेरी बाजार चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों में शरबत बांटा। जिला उपाध्यक्ष आशीष दीनानाथ मिश्र के नेतृत्व में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश मंत्री विशाल मालवीय ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा और आने जाने वाले सभी राहगीरों में शरबत वितरण किया। इस मौके पर प्रणय तिवारी, गुड्डू सोनी, चंदन मिश्रा, तारकेश्वर मोदनवाल, सनातन कसेरा, दीपक उमरआदि लोग उपस्थित रहे।
-
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान
फोटो-
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर शुक्रवार को रक्त केंद्र मंडलीय चिकित्सालय में श्री साईं परिवार सेवा संगठन की ओर से रक्तदान शिविर में डॉ सुजीत कुमार यादव ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। 12 ने रक्तदान किया। अमित गुप्ता ने प्रथम रक्तदान किया। जन संपर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दे केर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय चंद, विशाल मालवीय, लिनेश क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय, अंकित अग्रहरि, सत्यम अग्रहरी आदर्श, प्रवीण, विलेंस, अमृता सिंह, सिंपल साध,सालनी पांडेय,अमित पटेल, पियूष आदि रहे।

श्री साईं परिवार सेवा संगठन की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। स्रोत- संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें