फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता मामले में कार्रवाई, जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत से दूरभाष पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) गजानंद चौधरी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अंकुर अवस्थी ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी करते हुए जांच पूरी होने तक निलंबित जेई को विद्युत वितरण खंड कछवा से संबद्ध कर दिया है। बताया जाता है कि बुधवार रात भड़ेवल निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष से फोन पर बातचीत के दौरान जेई ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसके विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमालपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और ताला बंद कर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्रवाई के आश्वासन पर तीन घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। इस दौरान घेराव और विरोध प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक उपकेंद्र के चारों फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई थी, जिसके बाद प्रभारी मंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें