मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे सक्तेशगढ़ आश्रम आएंगे। आश्रम में 35 मिनट गुजारने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कमिश्नर, डीआईजी से लेकर जिले के आलाधिकारी आश्रम पर कैंप किए हुए हैं।
अधिकारियाें की देखरेख में आश्रम के बाहर प्रवचन हाल के बगल में सीएम के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए हैलीपैड बनाया रहा है। साथ ही पूरे परिसर को दो जोन चार सेक्टर में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। विजिट को सीएम का पर्सनल कार्यक्रम बताया जा रहा है।
वहीं डीआईजी शिवसागर सिंह तथा मंडलायुक्त अनिल कुमार के अलावा डीएम राजेश कुमार सिंह एवं एसपी दिनेश चंद्र भी सुबह से सक्तेशगढ़ पहुंच गए।