महंत शिवाला स्थित फन सिटी में बैंकिंग लोकपाल योजना 2006 के संबंध में ग्राहक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंकिग लोकपाल कार्यालय में शिकायत करने की प्रक्रिया, बैंकिंग सेवाओं के क्षेत्र एवं उनके समाधान के लिए जानकारी देने के साथ ही लिखित सामग्री वितरित की गई।
बैंकिंग लोकपाल, उप्र एवं उत्तराखंड, कानपुर की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों की समस्याआें को सुना गया तथा शिकायताें के निपटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बैंकिंग लोकपाल, उप्र एवं उत्तराखंड के एके नस्कर ने ग्राहकों को अपने धन की सुरक्षा के लिए बैंकों से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इलाहाबाद बैंक के उप महाप्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र, भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक जीके दास, बैंक आफ बड़ौदा की उप महाप्रबंधक पूर्णिमा बनर्जी, पंजाब नेशनल बैंक वाराणसी के सहायक महाप्रबंधक विजय कुमार गर्ग, अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रेम कुमार भट्ट, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके गुप्त ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान डा. एमयू खान, सचिव बैंकिंग लोकपाल कार्यालय ने भी बैंकिंग लोकपाल योजना 2006 के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।