फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैरियर लगाकर वाहनों की हो जांचः डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव व छानबे विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के लिए तीनों जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों व नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बैरियर लगाकर वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान बताया गया कि चुनाव संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जनपद स्तर पर चुनाव नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही चुनाव सेल का गठन भी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निकाय चुनाव व विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए अवैध शराब, शस्त्र व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर जांच करने का निर्देश दिया। मतदान में व्यवधान डालने वाले कारकों, व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने तथा वर्ष 2012 व 2017 के निकाय चुनाव के दौरान पंजीकृत अभियोगों के आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने इनामी व हिस्ट्रीशीटरों पर नकेल कसने के साथ ही साथ उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी करने, मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने थानावार मतदान केंद्रों का विवरण प्राप्त कर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिन्हित कर पुलिस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें