फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विशेष सचिव ने की कोटे की दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओपी सिंह ने मंगलवार को कई कोटे की दुकानों की जांच की। शिकायत मिली थी कि कई जगह तौल में गड़बड़ी हो रही है। सिटी कोतवाली के पास की दुकान में ऐसी गड़बड़ी मिली भी। विशेष सचिव ने सिटी कोतवाली के पास स्थित कोटे की दुकान की जब जांच की तो वहां तौल वाली मशीन पर सत्यापन का स्टीकर नहीं लगा था। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने स्टीकर लगवाया। इसके साथ ही विशेष सचिव ने अनगढ़, लालडिग्गी सहित आठ जगह कोटे की दुकानों पर जांच की। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान कई जगह अनियमितता मिली। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र, एआरओ लक्ष्मण राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें