फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल और लौकी खाई, खरना आज

Sat, 05 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
डाला छठ के लिए बाजार में खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
शुक्रवार को नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ व्रत शुरू हो गया। दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने शाम को चने की दाल व लौकी की सब्जी ग्रहण की। इसी के साथ ही दूसरे दिन के व्रत खरना की तैयारी भी शुरू हो गई। घरों में व्रत को लेकर दिन भर चहल-पहल बना रहा। नगर सहित विंध्याचल के घाटों पर पर्व के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर रही, जिससे महिलाआें को परेशानी न होने पाए। 
विज्ञापन


लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पूजन के मद्देनजर व्रती महिलाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। पर्व के मद्देनजर नगर के बरियाघाट, सुंदरघाट, पक्काघाट, दाऊजी घाट सहित कई अन्य घाटों पर तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं, वहीं नगर सहित विंध्याचल के कई घाटों पर तमाम प्रकार की दुर्व्यवस्थाओं का आलम अब भी देखा जा सकता है। प्रमुख गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो गई है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। 
 
नगर के वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, मुकेरी बाजार, संकटमोचन मार्ग सहित कई अन्य बाजारों में सूप, दउरी व डलिया, फलों सहित पूजन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की गई। पीतल बर्तन के रूप में प्रसिद्ध यहां के बने पीतल के सूप भी छठ पूजन में अधिक प्रयोग किए जाते हैं। नगर के बसनही बाजार स्थित बर्तन की दूकानों पर पीतल के बने सूप तीन सौ से नौ सौ रुपये तक बेचे जा रहे हैं, वहीं बांस से बने दउरी, डलिया व सूप की दूकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सूप 40 से 60 रुपये, दउरी 50 से 80 रुपये तथा डलिया 35 से 60 रुपये प्रति पीस बेचे गए। आस्था के अनूठे पर्व को लेकर पूरे दिन पूजन की तैयारियां जोराें पर रही। बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते कई मार्गों, बाजारों व चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें