संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। न्यू पीएचसी बेलन बरौंधा में प्रसूता को अस्पताल के बाहर छोड़कर जाने और कीचड़ में प्रसव होने के मामले में वीडियो बनाने वाले एंबुलेंस चालक प्रदीप पांडेय को बर्खास्त कर दिया गया है।
डीएम के निर्देश पर सीएमओ द्वारा किए गए जांच के आधार पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई है। अस्पताल के बाहर प्रसूता को छोड़ने वाले एंबुलेंस चालक विनोद यादव और ईएमटी दीपक पाल को स्थानांतरित कर लालगंज, अस्पताल के बाहर प्रसव होने पर स्टाफ नर्स मायावती को हलिया पीएचसी भेजकर आरोप पत्र जारी किया गया। जवाब मिलने के बाद तीनों पर कार्रवाई की जाएगी।