भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नगर के एक लॉज में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पीएम मोदी के सपने का भारत विकसित भारत तभी बनेगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वदेशी अपनायेंगे, स्वदेशी खाएंगे, स्वदेशी पहनेंगे एवं स्वदेशी संसाधन अपनाएंगे तब भारत बनेगा विकसित राष्ट्र। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, नगर पालिका अध्यक्ष, अमित कुमार पांडेय जिला उपाध्यक्ष भाजपा व जिला अभियान संयोजक, राजेश सिंह जिला प्रभारी भाजयुमो, नीरज अग्रहरि जिला प्रवासी भाजयुमो मिर्जापुर रहे। अध्यक्षता सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी व संचालन प्रीतेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कर्ष पांडेय, अमरेश केशरी, नवीन दूबे राहुल, शिवम पांडेय, अलंकार जायसवाल आदि रहे।