फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

Tue, 23 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने मातहतों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाएं। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन



प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करें। कहा कि जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ दलित, शोषित, निर्धन, मजलूम  व्यक्तियों को  नियमानुसार मिल सके। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना को प्रभावी बनाने तथा लोहिया गांव के विकास हेतु अथक प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरईएस, पैकफैड, सीएंडडीएस, राष्ट्रीय निर्माण निगम विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों में गति लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


  सर्वशिक्षा अभियान, समाजवादी पेंशन योजना, कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थापना, खाद्य आपूर्ण व्यवस्था, आसरा योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना आदि का बिंदुवार और विभागवार व्यापक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, डीसी मनरेगा पीपी त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें