राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस बार बेसिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शासन द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 तक की विज्ञान भारती पुस्तक में कंप्यूटर के सात नए पाठ शामिल किए गए हैं।
इन पाठों में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, तार्किक सोच, स्केच के माध्यम से कोडिंग, पायथन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजीत पाल ने बताया कि विद्यार्थियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और नेटवर्किंग जैसी नई तकनीकों की शिक्षा दी जाएगी। नए शैक्षिक सत्र से विद्यालयों में कंप्यूटर विषय की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के 136 परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में 17,556 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।