फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांडेपुर के सिवान में गेहूं की फसल में लगी आग

विज्ञापन
बबुरी के पांडेयपुर सिवान में जलती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
नियामताबाद।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव के सिवान में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में डेढ़ बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
सिकंदरपुर गांव निवासी सूरज, कैलाश और मारकंडेय ने बताया कि उनकी लगभग डेढ़ बीघा खेत बुधवार गांव के सिवान में स्थित है, जिसे गांव के ही जालंधर द्वारा बटाई पर जोता जा रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से उठते धुएं और लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें