फाइनल में जीत पर चंदौली टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि।-सोशल मीडिया।
- फोटो : बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन ठप रहा कामकाज
राजगढ़ (मिर्जापुर)। शिवाजी क्रिकेट स्टेडियम करौंदा में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंदौली व वाराणसी के बीच हुआ। इसमें चंदौली ने वाराणसी को 84 रन से हराकर मैच जीत लिया। चंदौली के प्रदीप चौबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
करौंदा स्थित शिवाजी क्रिकेट स्टेडियम में दो जनवरी से क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें वाराणसी, चंदौली, इलाहाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, एमपी, उत्तराखंड की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच वाराणसी एवं चंदौली के बीच हुआ। चंदौली की टीम ने टॉस जीतकर 20 ओवर में बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाराणसी की टीम ने संघर्ष करते हुए 117 रन पर ऑलआउट हो गई। चंदौली की टीम ने 85 रन से फाइनल मैच जीत लिया। चंदौली के प्रदीप चौबे को डॉ अंशुल पटेल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एवं चंदौली टीम के कप्तान को ट्रॉफी दी गई। अंपायर की भूमिका धीरज एवं नीरज सिंह ने निभाई। अंपायर धीरज ने बताया वाराणसी को 85 रन से हराकर चंदौली ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली।