फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 हजार के ईनाम कुश्ती में चंदौली और भभुआ के बीच बराबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला ने लोगों को खूब किया आकर्षित
विज्ञापन



जमालपुर। क्षेत्र के डोहरी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय खेल, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन हुई कुश्ती में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 10 हजार रुपये की कुश्ती में इसउल (चंदौली) और कर्मनाशा (भभुआ) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं चार हजार रुपये की ईनामी कुश्ती में इसउल और सरसा के पहलवान भी बराबरी पर रहे। कमेटी ने दोनों मुकाबलों के पहलवानों को बराबर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में निर्णायक की भूमिका बच्चा गुरु ने निभाई। दूसरे दिन आयोजित संगीत कार्यक्रम में दूर-दराज से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। तीसरे दिन शुक्रवार को श्रीराम कथा का आयोजन हुआ, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के उपरांत लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष रंजीत सिंह, अनिल सिंह, आकाश पटेल, आलोक पटेल, संतोष, अश्विनी, गौरव सिंह, रौनक, अमित, प्रशांत पटेल, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें