Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर हिंदू लड़की से प्रेम विवाह कर उसका नाम बदलने और नकाब पहनने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पहले एक युवक ने हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया। इसके बाद अब नकाब पहनने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगा। मामले में आरोपी पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पहले अरमान ने प्रेम विवाह किया। पहले तो सब ठीक था। दोनों को एक पुत्री भी हुई। इसके बाद उसने नाम बदल दिया। फिर वह नमाज पढ़ने, नकाब पहनने, रोजा रखने, मांस खाने का दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि बात न मानने पर अरमान अपनी पत्नी को मारने-पीटने व प्रताड़ित करने लगा। युवती की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन व एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को आरोपी पति अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।