फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबे, लालगंज और हलिया में मतदान आज

Tue, 01 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए छानबे, लालगंज तथा हलिया में मतदान एक दिसंबर को होगा। मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा में बूथों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। प्रेक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने लालगंज, हलिया ब्लाक में पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण किया।

हलिया ब्लाक में मतवार, मटिहरा, कुशियरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। जिनमें नौ  बूथों पर मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम  किए गए ।
विज्ञापन


छानबे संवाददाता के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में  मतदान के लिए महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा से पोलिंग पार्टियों को कड़ी  सुरक्षा में बूथों के लिए रवाना किया गया।

प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने अपनी निगरानी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराया। जिला मजिस्ट्रेट ने मतदान कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक  संपन्न कराने के लिए कटिबद्घ है।

उन्होंने कहा कि बूथों पर मतदान सामग्री  और स्टेशनरी भेजने के पहले सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। सभी जोनल और सेक्टर  मजिस्ट्रेट दायित्व का सही निर्वहन करें।

मतदान की पैकेटिंग करते समय  ध्यान रखा जाए कि घजिस मतदान स्थल पर जिस संख्या का मतपत्र जाना है, वहीं जा रहा है और पैकेटिंग के बाद इस आशय का प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन  सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे।

इस दौरान मतदान कार्मिकों को हिजदायत दिया कि मतपत्रों को वार्ड  संख्या के अनुसार ैज ही तैयार कर लें। साथ ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या के आधार पर मतपत्रों को अलग कर लें।

 जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि कर्मचारी  ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करें। उन्होंने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि मतदान के दिन व्यापक चक्रमण करके चुनाव को  शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न् कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। छानबे के आरओ महेंद्र यादव ने बताया कि अपरान्ह दो बजे से 111 पोलिंग  स्टेशनों के लिए 241 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया  गया।

सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट भी देखरेख में लगे रहे। इस अवसर पर एसडीएम सदर रविरंजन,  बीडीओ नीरज दूबे, एडीओ पंचायत उमाकांत, जिगना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित एआरओ और ब्लाक के कर्मचारी पोलिंग  पार्टियों को रवाना करने में और सामग्री वितरण में लगे रहे।

हलिया व ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार हलिया ब्लाक के मवईकला स्थित पंचशील डिग्री कालेज से 97 मतदान केंद्र और 180 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।

मतदान के दौरान अतिरिक्त कार्य के लिए कुछ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह ने मतदान कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया।

आरओ छेदी लाल ने बताया कि ब्लाक को दो जोन में बांटा गया है। जिसकी निगरानी के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी मोहनलाल जायसवार, नायब तहसीलदार अजय पांडेय, सीओ चुनार एसके सिंह, एसओ यादवेंद्र पांडेय सहित आदि मौजूद रहे। हलिया में मतवार, मटिहरा, कुशियरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं।

 जिनमें नौ बूथों पर मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ।
लालगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड लालगंज के लिए पोलिंग पार्टियां बापू उपरौध इंटर कालेज से आरओ डा. पारसनाथ के निर्देशन में रवाना हुईं।

उन्होंने बताया कि लालगंज में 56 मतदान केंद्र और 155 बूथ बनाए गए हैं। जिनके लिए 155 पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। प्रभारी डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रवानगी के दौरान तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, प्रभारी बीडीओ सुशील कुमार तिवारी, एसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें