मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए जारी आरक्षण प्रक्रिया के बाद अब डीपीआरओं कार्यालय में आपत्तियां पड़नी शुरू गई हैं। विभिन्न विकास खंडों को मिलाकर बृहस्पतिवार को कुल 91 आपत्तियां दाखिल की गईं।
सिटी, पहाड़ी, कोन, छानबे, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, लालगंज व हलिया को मिलाकर 10 विकास खंडो से जिला पंचायत सदस्य आरक्षण पर तीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तीन व 85 ग्राम प्रधान पद आरक्षण के लिए शिकायतें दर्ज कराई गयी। कोन विकास खंड के मुजेहराकला गांव निवासी मनीष कुमार दुबे ने कोन-3 जिला पंचायत वार्ड संख्या-8 को गलत तौर पर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए जाने पर विरोध जताया है। इसी तरह छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत भैदपुर निवासी रामअवध पांडेय ने ग्राम पंचायत को गलत तौर पर अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित करने का आरोप लगाया। सिटी विकास खंड के परवाराजधर गांव से आए दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दाखिल किया। पहले दिन आपत्तियों को दाखिल करने को लेकर गहमा-गहमी का माहौल रहा