मिर्जापुर। यातायात पुलिस भी टारगेट पूरा करने के चक्कर में गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रही है। यातायात पुलिस ने हेलमेट के बगैर वाहन चलाने के मामले में चालान वैन का कर दिया। चालान का कागज जब वैन मालिक को मिला तो वह सकते में आ गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर कोठी निवासी बृजलाल पांडेय ने बताया कि उनके नाम से डिलिवरी वैन है। उनके घर पर बृहस्पतिवार को चालान की कापी आई है। उस पर वैन का चालान बीते 16 फरवरी को हुआ है। चालान पेपर पर बाइक की फोटो है। बाइक पर दो लोग सवार हैं। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट लगाया है, जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि चालान की कापी पर फोटो बाइक की है और चालान उनके वैन के नंबर पर हो गया है। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि बाइक पर जो नंबर है, उसी नंबर पर चालान हुआ है।