फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निदेशक के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 04 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज के छात्र छात्राओं ने कालेज की डायरेक्टर पर भेदभाव कर कालेज चलाने का आरोप लगाने पर मंगलवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


 इससे कालेज में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ छात्रों द्वारा समझाने बुझाने पर छात्र एक हो गए और डायरेक्टर  के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए  परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने सीआरओ को एक पत्रक देकर डायरेक्टर  को हटाने की मांग की।

कहा कि उनको नहीं हटाया गया तो छात्र छात्राएं आंदोलन करने  के लिए बाध्य होंगे। छात्रों की मांग पर  मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


छात्र छात्राओं का आरोप है कि कालेज की डायरेक्टर मनमाने तरीके से कालेज चला रही हैं। जब से वह डायरेक्टर बनी हैं तब से सारा सिस्टम बदल दिया है। कालेज में होने वाले अधिकांश कार्यक्रमों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है ।

व्यवस्था चरमराने  के कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिसका विरोध जताने पर वह छात्रों को कालेज से   बाहर निकालने की धमकी दे रही हैं।

 जिससे क्षुब्ध होकर मंगलवार की सुबह दस बजे कालेज के छात्र छात्राएं उनके पास गए और अपनी नाराजगी प्रकट करने लगे।
इसी बीच डायरेक्टर के पक्ष में  मौजूद कुछ छात्र अन्य छात्रों से भिड़ गए। फिर क्या था दोनों गुटों के बीच जूतम पैजार होने लगा। दो गुटों के बीच मारपीट होने से कालेज में हड़कंप मच गया।

कर्मचारी भी वहां से खिसकने लगे। इसी बीच पहुंची छात्राओं ने मारपीट कर रहे छात्रों को अलग कर उन्हें समझाया बुझाया। कुछ देर बाद सभी छात्र छात्राएं एक होकर परिसर में डायरेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

यह भी आरोप लगाया कि वह कर्मचारियों को हटाने में लगी हुई हैं। सूचना पर पहुंचे भरूहना चौकी इंचार्ज अभिनव वर्मा ने समझा बुझा कर छात्रों को शांत कराया। 

इसके बाद छात्र छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर मुख्य राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर डायरेक्टर को  हटाने की मांग की।

इस अवसर पर  अर्पित तिवारी, सुशांत पांडेय, निधि गुप्ता, शिखा दूबे, पूजा मिश्रा, नेहा केशरी, रिचा श्रीवास्तव, निकिता, कोमल गुप्ता,दीपक, नीतीश, शुभम, रिया, पूनम, चंद्रा, हर्षित, रंजीत,  प्रशांत कुमार, नवीन, योगेश, संजीत, प्रिया, अभिषेक, उत्तम, गोपाल, मनीष आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें