फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार कर रही है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी विकास खंड के राजपुर आमघाट गड़बड़ा मंदिर परिसर में रविवार को हुए भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि माताओं और बहनों के लिए प्रधानमंत्री तथा प्रदेश केमुख्यमंत्री ने घर-घर आवास देने का संकल्प जो लिया है, उसे पूरा कर रहे हैं। माताओं कोशौच के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ रहा है इसके लिए घर घरशौचालय बनाया गया। अब तो हमारी सरकार माताओं बहनों को दूर से पानी ना लाना पड़े।इसके लिए हर घर पेयजल योजना के अन्तर्गत हर घर शुद्ध पानी नल द्वारा व्यवस्था कररही है। प्रदेश सरकार वृद्धा एवं विधवा पेंशन माताओं के खाते में सीधा धन भेज रहे हैं। साथ में अब योगी वृद्ध आश्रम बनाकर माताओं व बहनों को सुरक्षा देने का काम कर रहे हैं। अतिविशिष्टअतिथि संगीता बलवन्तने कहा कि प्राचीन युग सेहमारे समाज में महिला का विशेष स्थान रहा है। पौराणिक ग्रंथों में नारी को पूजनीयएवं देवी तुल्य माना गया है। महिला अपना फैसला स्वयं कर सकती हैं। उन्हें सक्षमबनाने के लिए हमारी सरकार तत्परता से लगी रहती है। सभा को प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषणसिंह तथा क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रमका संचालन महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सूर्या दूबे ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला प्रभारी व भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकरसिंह पटेल, निर्मला राय, कुसुम शर्मा, रानी सेठ, सुनीता पटेल, प्रेमावती व सुनीता उपस्थित रहीं। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आभापटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें