फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
भाजपा की जीत पर हलिया में जश्न मनाते कार्यकर्ता।- संवाद।
विज्ञापन
हलिया/जमालपुर। असम, बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा को विस चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर हलिया मंडल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हलिया माता चौरा मंदिर परिसर में एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। मंदिर परिसर को भगवा झंडों और बैनरों से सजाया गया था, माहौल पूरी तरह उत्सवमय दिखा। मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि तीन राज्यों में मिली यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर है। यह परिणाम देशभर में भाजपा के बढ़ते जनाधार को दर्शाता है। आने वाले समय में इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। इस अवसर पर आत्मदेव सिंह, अवधेश पाल, सुशांत दुबे, मोहित, मंतोष अग्रहरि, आलोक जायसवाल आदि रहे। उधर, जमालपुर, बाजार में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल जमालपुर की ओर से सोमवार को जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, मंडल महामंत्री मनीष कुमार सिंह, विजय गौड़, सर्वेश रघुवंशी, नरसिंह चौहान, सुदामा सिंह, मोतीलाल सिंह, राम निहार सिंह, पंकज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें