विकास भवन के आडिटोरियम में शिक्षामित्र को बढ़े मानदेय का डमी चेक प्रदान करते जनप्रतिनिधिगण, स
- फोटो : 1
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के ऑडिटोरियम में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान और मानदेय बढ़ने वितरण समारोह हुआ। इस अवसर पर 10 शिक्षामित्रों को जनप्रतिनिधियों ने बढ़े मानदेय का डमी चेक दिया।
शुभारंभ पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इसमें उन्होंने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय प्रदान कर जीवन में खुशियों की सौगात दी गई है। संवाद