फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रक्तदान और पौधरोपण कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहीं रक्तदान तो कहीं पौधरोपण किया। कहीं केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर केक काटकर अखिलेश का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक, मिठाई और जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया। साथ ही पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आठ लाेगों ने रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करने के साथ गरीब बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के लोकप्रिय नेता है। गरीबों के हितैषी हैं। देश के युवा अखिलेश यादव की ओर आशा से देख रहा हैं।
छानबे, लालगंज, हलिया, मड़िहान, चुनार, जमालपुर आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह पटेल, सतीश मिश्रा, विशाल यादव, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, अरशद अली, चंदन यादव, रंजीत फौजी आदि रहे।
विज्ञापन


............................................
विंध्याचल में किया गया हवन
विंध्याचल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता विजय बाबू मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं मां विंध्यवासिनी का पूजन किया हवन कुंड में आहुतियां दी। उन्होंने मां विंध्यवासिनी से पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान विजेंद्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार दुबे, जय मंगल यादव, विजय शंकर यादव, शुभम यादव, राजेश यादव, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें