फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी चिंतक स्वर्गीय अरुण कुमार दूबे की मन गई 71वी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी चिंतक, लोहियावादी व मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन स्व. अरूण कुमार दूबे की 71वीं जयंती पर सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन पर मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्व. अरूण कुमार दूबे गरीबों, मजलूमों के मसीहा, नौकरशाही से विरूद्व आवाज बुलंद करने वाले जुझारू तेवर के व्यक्तित्व के धनी व निर्भीक निडर, ओजस्वी वक्ता थे। जनता की मांग पर वे नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़े और चेयरमैन भी बने। वर्ष 1972 में केबी कालेज के छात्रसंध चुनाव में महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए थे। औराई भदोही वाराणसी गोलीकांड के विरोध में 1970 में ऐतिहासिक छात्र आन्दोलन का नेतृत्व में भी किया। बताया कि बांग्लादेश की लड़ाई के समय वर्ष 1971 में ऐतिहासिक जुलूस निकालकर जनपद में लोगो के बीच उपस्थित दर्ज कराई। इसी आन्दोलन से छात्र, नौजवान इनको दादा के नाम से पुकारने लगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रोहित शुक्ला ’लल्लू’, रामगोपाल बिन्द, जगदम्बा चौधरी, अंकित दूबे, नागेन्द्र तिवारी, अयूब अली, शिवकुमार यादव, शशांक यादव, राजकुमार यादव, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा आदि भी ने पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें