फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत रूप से मनाएं नाग पंचमी और मुहर्रम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नाग पंचमी, मुहर्रम, रक्षाबंधन एवं सावन, कांवड़ यात्रा, भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अधिकारियों, विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरुओं और प्रतिष्ठित लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने नागपंचमी, सावन आदि के अलावा मुहर्रम मिलजुलक शांतिपूर्ण ढंग से परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों तथा झूठी खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश करने की हिदायत दी। डीपीआरओ से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों, मस्जिदों, ईदगाहों के पास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा वाले सड़कों को अविलंब गड्ढा मुक्त कराने की हिदायत दी। उन्होंने सभी एसडीएम और सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाएगी। उन्होंने कांवड़ यात्रा तथा ताजिया को लेकर तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊंचाई ज्यादा न रखें, ताकि उसे ले जाने में दिक्कत पैदा न हो।
उन्होंने कहा कि पहले जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा और ताजिया निकलती रही हैं, उन मार्हों से कावड़ यात्रा तथा ताजिया निकाले जाएंगे। विद्युत निगम के अधिकारियों से जिलाधिकारी ने मुहर्रम के अलावा और नाग पंचमी, सावन, रथयात्रा आदि के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जर्जर तथा लटकते तार के अलावा खंभों पर करंट न उतरे, यह भी देखने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, सीओ, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर इमामबाड़ा क्षेत्र के रास्ताें, जर्जर तथा तार देखवाकर गड़बड़ी दूर कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सभी थानाध्यक्षों अपने-अपने क्षेत्रों भ्रमणशील रहने तथा नाग पंचमी, मुहर्रम, सावन, कावड़ यात्रा को देखते हुए तैयारी पूरी करने की हिदायत दी। उन्होंने ज्यादा भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसी कैमरे लगवाने, सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें