मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दांती गांव निवासी कमलेश कुमार मौर्य ने 24 मई को थाने में तहरीर देकर पिता को जान से मारने के नीयत से हमला करने वाले के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। घायल की मौत होने के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विजय कुमार मौर्य तथा बाबूलाल मौर्य निवासी दांती थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।