फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया सीसीटीवी लगा पोल, चालक-खलासी बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम पिरल्लीपुर पावर हाउस के सामने एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान सड़क किनारे लगा सीसीटीवी कैमरा पोल भी ट्रक की चपेट में आकर धराशायी हो गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। पुणे से गुवाहाटी जा रहा ट्रक शाम करीब साढ़े पांच बजे पिरल्लीपुर पावर हाउस के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक का ट्रक पर नियंत्रण हट गया और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया।
टक्कर से सड़क किनारे लगा सीसीटीवी कैमरे का पोल टूटकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। ट्रक हटाने के साथ ही क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरे को दोबारा चालू कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें