फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की आमद मरहबा...

Mon, 05 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रविवार को शानदार तरीके से नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह से उठाया गया।  परचम कुसाई ईदगाह के इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने किया। इस अवसर पर तकरीर हुई तथा पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

रविवार को दोपहर दो बजे नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह से मरकजी कमेटी ईद मिलादुन्नबी के जेरे एहतेमाम जुलूस-ए-मुहम्मदी उठाया गया। जुलूस का परचम कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन


जुलूस में मदीना शरीफ, काबा शरीफ, अजमेर शरीफ, बगदाद शरीफ सहित तरह-तरह की मनोहारी झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जुलूस के दौरान लोग नबी की आमद मरहबा पर नारे लगाते चल रहे थे।

जुलूस के साथ-साथ लोग नात पढ़ते और हरे रंग का परचम लहराते चल रहे थे।

जुलूस-ए-मुहम्मदी इमामबाड़ा स्थित ईदगाह से उठ कर नगर के बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढीनीम, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, शहर कोतवाली रोड, घंटाघर, पक्की सराय, पेहटी का चौराहा, मकरीखोह, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, मुसफ्फरगंज, होते हुए इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पहुंच कर सलातो सलाम के बाद दुआ कर समाप्त हुआ।

जुलूस जिन रास्ताें से जा रहा था, उस मुहल्ले के अंजुमनाें एवं हिंदू, मुस्लिम भाईयाें द्वारा रोशनी, सिरनी, चाय, शरबत, फल, चाय एवं पानी वगैरह का काफी इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन


जुलूस का कयादत व सदारत मौलाना अब्दुल खालिक, मौलाना नजम अली खां, मौलाना हाफिज निसार अहमद कर रहे थे।

जुलूस-ए-मुहम्मदी में मर्कजी कमेटी के नायब सदर शुकुरूल्ला, जनरल सेक्रेेटरी अनवर अली, हाजी अब्दुल वाहिद खान, सेराज अहमद खान, मोहम्मद कलीम, मास्टर अहमद, मौलाना नजम अली, मौलाना नौशाद अली, मोहम्मद खां, सरफराज अहमद, महबूब आलम, शुकरूल्ला, अनवर अली, अब्दुल हमीद, मुख्तार अहमद, हाशिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें