फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धूप में तप रहे थे मवेशी, 15 से ज्यादा मिले बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। खंड विकास अधिकारी पहाड़ी ने मंगलवार को लोकापुर और महुआरी स्थित गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर सफाई, बिजली, पानी, पशुओं के इलाज व छाया की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

ज्यादातर मवेशी धूप में खड़े थे तो कई बीमार थे। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को फटकार लगाई। साथ ही डॉक्टर को बुलाकर मवेशियों का इलाज कराया।
बीडीओ हरिओम गुप्ता सबसे पहले लोकापुर गो आश्रय केंद्र पहुंचे। यहां क्षमता से ज्यादा करीब 500 मवेशी मिले, जो धूप में खड़े थे। उनके लिए छाया की व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं, 15 से ज्यादा पशु बीमार थे। बीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर पशुओं का इलाज करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को तत्काल टिनशेड, नाद और चरनी बनवाने का निर्देश दिया। सचिव मनोज कुमार बिंद ने बताया कि क्षमता से ज्यादा पशु होने के कारण असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया बिजली के कनेक्शन के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। इसी तरह महुआरी गो आश्रय केंद्र में 10 मवेशी बीमार थे। बीडीओ ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें