मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के महदेउवा जंगल के पास शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली लगी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी राजगढ़ से मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2007-08 में दो सिपाहियों के हत्याकांड में उक्त पशु तस्कर आरोपी था। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था।
राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी महादेउवा जंगल से इनामी पशु तस्कर जाने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। इनामी पशु तस्कर पुलिस पर फायर कर भागना चाहा। पुलिस ने फायर से बचते हुए बचाव में गोली चलाई। जो पशु तस्कर रमेश चौहान निवासी रायपुर थाना चांद जिला भभुआ बिहार के पैर में लगी।
उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वहां से उसे मंडलीय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 8400 रुपये और बाइक बरामद किया।