फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस व बदमाशों के बीच भिड़ंत, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Tue, 16 Jun 2026 01:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा और पिकअप से पांच मवेशी बरामद हुए हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार की सुबह विजयपुर पहाड़ी पर मुठभेड़ में एक तस्कर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। साथ ही उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया है। बदमाशों के पास से एक तमंचा और पिकअप से पांच मवेशी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन से गो-वंश ले जाया जा रहा है। थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा गैपुरा से पिकअप वाहन का पीछा किया गया तो आरोपी लालगंज की तरफ भागे। 

थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी कर दी। आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया गया। 
विज्ञापन


बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक गो-तस्कर को गोली लगी जो गिर गया। पुलिस ने घायल सहित दो अन्य गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्कर की रोहित यादव निवासी बलौनी खुर्द पोस्ट बसिला थाना चंदौली जनपद चंदौल के रूप में पहचान हुई। 

दो अन्य आरोपी अशोक यादव निवासी ग्राम डोहिल थाना चंदौली जनपद चंदौल, राजीव तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर पोस्ट नदिनी थाना विंध्याचल का है। इनके पास से तमंचा व खोखा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे गो-तस्करी करते हैं और बिहार में ले जाकर बेचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें