फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 10 बाइक के साथ पकड़ाएं अंतरर्राज्यीय गिरोह के छह चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया पुलिस ने बुधवार की रात को बंजारी कला स्थित एक विद्यालय के पास से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को चोरी के 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

हलिया पुलिस बुधवार की रात को गड़बड़ा पुलिया के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बंजारी कला एक स्कूल के पास दो बाइक पर छह लोग चोरी की बाइक को बेचने की बात कर रहे है। सूचना पर हलिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक, चार तमंचा, दो मोबाइल, दो आधार कार्ड बरामद किए गए। बाइक के संबंध में गिरफ्तार जितेंद्र कोल व अनुज दुबे ने बताया कि दोनों बाइक को कोरांव बाजार, गांधी चौराहा हऊली प्रयागराज से चुराया था। पूछताछ करने पर बताया कि सभी लोग मिलकर बाइक चोरी करते है। नंबर प्लेट बदल देते है। चोरी की अन्य बाइक को सिरावल कोराव निवासी अनुज दुबे नहर के पास वाली मड़ई में बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने वहां से चोरी की आठ बाइक को बरामद किया। सभी वाहन मिर्जापुर, प्रयागराज और मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों में जितेंद्र कोल पुत्र स्व. बसंत लाल निवासी सुभाष बिसरी थाना कोराव प्रयागराज, दिनेश कुमार पुत्र लालजी निवासी लोनमती थाना कोरांव, अनुज दुबे पुत्र कृष्ण मुरारी दुबे निवासी सिरावल थाना कोरांव, ओम पांडेय पुत्र राधाकृष्ण पांडेय सोहागी थाना खीरी प्रयागराज, सतीश कुमार शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नरायण शुक्ला निवासी सोन्हौरी थाना सुहागी जनपद रीवां मध्य प्रदेश व आशीष कुमार बिंद पुत्र राम प्रसाद बिंद निवासी बइरहवां मांडा प्रयागराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें