मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने बृहस्पतिवार को आनलाइन मीटिंग कर कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव के लिये किय जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
आयुक्त ने डोर-टू-डोर सर्विंलांस का कार्य, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निरंतर चलाये जाने वाले कार्य, नगरीय क्षेत्र में जनसंख्या एवं आवश्यकतानुसार प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त संख्या में टीमों के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा किं प्रत्येक दिन जिलाधिकारी द्वारा स्वंय समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्विलांस का कार्य एवं कन्टेन्मेन्ट जोन में गहन सर्विलांस कार्य किया जाए। कोविड एवं नान कोविड अस्पतालों की स्थिति तथा सैम्पलिंग लेने एवं सैंपलिंग के सापेक्ष हो रही जॉंच, कन्टेन्मेंट ट्रेसिंग की स्थिति, एंबुलेंस की उपलब्धता व रिस्पांस टाइम, कोविड धनात्मक मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने वाले लगने वाले समय एवं देय सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी मिर्जापुर सुशील कुमार पटेल, सोनभद्र एस राजलिंगम, भदोही राजेन्द्र प्रसाद के अलावा सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व संबंधित नगर पालिकाओं के ईओ आनलाइन जुड़े रहे।