फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मारपीट के मामले में टोलकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। फ्त्तेपुर टोल प्लाजा पर बीते 26 नवंबर को हुई मारपीट के मामले में शनिवार को तहरीर पर प्रबंधक और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले टोल प्लाजा के उपमहाप्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

बीते 26 नवंबर को फत्तेपुर स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और वाहन से पहुंचे लोगों के साथ मारपीट हुई थी। उस दौरान फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एसीपी टोलवेज के उपमहाप्रबंधक रमजान अब्दुल्ला की तहरीर सात नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी टोलकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शनिवार को अरुण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पैसे को लेकर टोलकर्मियों ने मारपीट की थी। उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। टोल प्लाजा के प्रबंधक के ललकारने पर 25 अज्ञात लोगों ने मारपीट की। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा के प्रबंधक के अलावा 25 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें