फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पराली जलाने पर किसान पर पांच हजार जुर्माना, हार्वेस्टर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बरडिहा गांव में खेत में पराली जलाने पर लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार लालगंज ने किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरडिहा गांव में एक खेत में फसल अवशेष जलाने की सैटेलाइट के माध्यम से जानकारी मिलने पर शनिवार को एडीओ कृषि नरेंद्र के साथ लेखपाल नवीन श्रीवास्तव आदि ने मौके पर निरीक्षण किया। एडीओ कृषि ने बताया कि बरडिहा गांव निवासी संगीता तथा जयशंकर व अन्य खातेदारों की लगभग दो एकड़ जमीन पर पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट लेखपाल की तरफ से तहसीलदार लालगंज तरुण प्रताप सिंह को दी गई। रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार ने किसान पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। एडीओ ने बताया कि पराली प्रबंधन यंत्र नहीं लगाने पर हार्वेस्टर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें