अदालहाट। क्षेत्र के अचीतपुर गांव की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पति, ससुर, देवर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना के अचीतपुर गांव निवासी बलवंत यादव ने अपनी बेटी सविता यादव की शादी चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कूढ़कला गांव में जय शंकर यादव के बेटे नरेंद्र यादव के साथ 2021 में की थी। पीड़िता सविता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल के लोग दो लाख रुपये दहेज मांगने लगे। दहेज न देने पर प्रताड़ित करने लगे।
आरोप लगाया कि 28 मार्च को ससुर, पति, देवर व तीन ननद ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, देवर, ससुर, तीन ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।