फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दादा-दादी की हत्या में पौत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (मिर्जापुर)। नशे के लिए पैसा न मिलने पर दादा-दादी की फरसे से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर पौत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी किशोर को इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया और बाद में उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

तालर गांव निवासी एक व्यक्ति के माता-पिता घर डेढ़ किमी दूर जंगल की ओर पाही पर मड़हा बनाकर रह रहे थे। सबसे छोटा 14 वर्षीय पुत्र शुक्रवार की शाम पाही पर दादा-दादी से गांजा पीने के लिए पैसा मांगने लगा। पैसा नहीं देने पर फरसे से हमला कर दादा-दादी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर कई वार कर ब्लेड से गला काट लिया। पुलिस ने हमले में मृत दादा के भाई के पुत्र की तहरीर पर पर आरोपी पौत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस हिरासत में आरोपी काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी घायल किशोर के सिर पर 15 और पैर में छह टांके लगाए गए हैं। चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
आरोपी किशोर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। - ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें