थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी युवक की मौत मामले में चचिया ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पिता और भाई पर हत्या ओर शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार गांव निवासी रामप्यारे ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि भतीजी कलावती के पति राजकुमार का उनके भाई बैजू व पिता रामजस से तीन चार दिनों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीते 13 अप्रैल को पूछने पर राजकुमार ने बताया कि पाही पर जा रहा हूं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। पूछने पर बताया कि पाही पर हूं सर्प काट लिया है। इलाज के लिए मिर्जापुर लेकर गए हैं। फोन लगाने पर बंद आ रहा था। मुझे शक है कि भतीजी के पति राजकुमार का पिता रामजस व भाई बैजू ने मिलकर हत्या कर शव का दाहसंस्कार कर दिया है। जिस पर पुलिस ने मृतक राजकुमार के पिता रामजस व भाई बैजू के खिलाफ हत्या सहित शव को लापता करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के चचिया ससुर की तहरीर पर पिता व भाई के खिलाफ हत्या सहित शव को गायब करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।