फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में फर्जी डिग्री पर शिक्षक की नौकरी पाए 10 शिक्षकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। विभिन्न विकास खंड में संबंधित खंड शिक्षाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि इन सभी शिक्षकों की सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं। वर्ष 2010 में शिक्षकों की नियुक्ति में इन 10 शिक्षकों ने फर्जी कागजात लगाकर नौकरी प्राप्त की थी। इन पर आरोप था कि इन्होंने आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की डिग्री लगाई थी, जो कूटरचित निकली। उप शिक्षा निदेशक की जांच में यह खुलासा हुआ था। अब गुरुवार को इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इनसे प्राप्त वेतन की रिकवरी का भी प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

जमालपुर, क्षेत्र में दो अध्यापिकाओं के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इन शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। इसमें प्राथमिक विद्यालय मठना की रामदुलारी देवी व प्राथमिक विद्यालय पिडिखिर की मालती सिंह हैं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पर केस जमालपुर थाने में दर्ज हुआ है। चुनार, ममोलापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सत्यदेव सिंह जो वर्तमान में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं व सीखड के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना देवी पर खंड शिक्षा अधिकारी नरायनपुर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
कछवां, क्षेत्र के केवटाबीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक उमेशचंद्र के खिलाफ कछवां थाने में केस दर्ज हुआ है। इनका आगरा यूनिवर्सिटी से ली गई बीएडी की डिग्री फर्जी निकली। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने कछवां थाने में केस दर्ज कराया। मड़िहान, फर्जी डिग्री पर बनी शिक्षिकाओं के खिलाफ जांच पड़ताल के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान व राजगढ़ ने गुरुवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कोटवा घीसाराम गांव निवासी दिव्या सिंह व रितु सिंह ने दस वर्ष पूर्व आगरा स्थित डाक्टर भीमराव अंबेडकर विवि से बीएड डिग्री ली थी, जो फर्जी पाई गई। बीईओ राममिलन यादव ने कन्या कर्मोत्तर जमुई में नियुक्त रितु सिंह व प्रदीप कुमार ने लहास में नियुक्त दिव्या सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पड़री, पहाड़ी विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारी शशांक शेखर शुक्ल ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। वहीं बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों की बर्खास्तगी के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें