जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास विद्युत पोल को तोड़ते पलटी कार। स्रोत -सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
। थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास मिर्जापुर-प्र यागराज मार्ग पर बृहस्पतिवार दी दोपहर कार अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
जिगना पावर हाऊस के अवर अभियंता राकेश सविता ने बताया कि मिर्जापुर की ओर से मांडा रोड की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्टेज के बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गई। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना स्थल से मांडा रोड की ओर गए बिजली का खंभा टूटने से एक दर्जन से अधिक घरों व दुकानों की लाइट बंद हो गई।