फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे से ट्रक में घुसी कार, एक की मौत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बैजू बाबा कुटिया के पास रविवार देर शाम भलदरिया जलप्रपात से पिकनिक मना कर घर लौट रहे कार सवार सड़क के किनारे खड़ी गिट्टी लदी दस चक्का ट्रक में पीछे से जा भिड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लखनिया दरी जलप्रपात पर पुलिस द्वारा रोक लगाए जाने के चलते पर्यटक अन्य झील और झरनों की तरफ रुख करने लगे हैं। इसी क्रम में जमालपुर के पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए लखनिया दरी पहुंचे थे। उन्हें फाल पर नहीं जाने दिया गया। लिहाजा सुकृत बॉर्डर पर स्थित भल दरिया नामक जलप्रपात पर पर्यटक जा पहुंचे। जहां पिकनिक मनाने के बाद लौटते समय अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। दुर्घटना में अगली सीट पर बैठे कार सवार 40 वर्षीय संतोष कुमार पटेल पुत्र राम अनुज सिंह निवासी भदावल जमालपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार 41 वर्षीय ऋषभ पटेल पुत्र संतोष पटेल, चन्द्र प्रकाश सिंह 39 वर्ष पुत्र संतोष सिंह, शशि प्रकाश पांडेय 41 वर्ष पुत्र भास्कर पाण्डेय समस्त निवासी भदावल जमालपुर, काशी नाथ सिंह 42 वर्ष लोढ़वा जमालपुर च श्रवण कुमार 45 वर्ष पुत्र राजेन्द्र निवासी ओढ़ी जमालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। समस्त घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिट्टी लदी ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें