फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में रविवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक व उसका दो वर्षीय पुत्र गभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार बिना हेलमेट के था।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के अमहवा पांडे निवासी श्रीप्रकाश अपनी पत्नी 30 वर्षीय नीतू देवी व दो वर्षीय पुत्र को कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारी में पटेवर मड़िहान लेकर गया हुआ था। वहां से रविवार को अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से राजगढ़ चौकी क्षेत्र के चौखड़ा गांव अपने रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रहा था। वह मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित ददरा बाजार के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अपनी पटरी से दायीं तरफ आकर बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। ट्रक महिला को रौदते हुए आगे निकल गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति व दो वर्षीय बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें