लालगंंज अतरैली टोल प्लाजा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। बरात में मध्य प्रदेश जा रहे नशे में धुत कार चालक ने मंगलवार शाम को लालगंज थान क्षेत्र के अतरैली टोल प्लाजा के बूम को तोड़ते हुए 100 मीटर आगे जाकर पलट गया। पलटते हुए कर एक मकान से जा टकराई। हादसे में दिलीप मौर्या (22) की मौत हो गई। अन्य पांच को हल्की चोट लगी। लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि भदोही के मुंशीलाटपुर निवासी विद्यासागर ने बताया कि जीजा के छोटे भाई दिलीप मौर्या (22) पड़ोस के साथी शुभाजीत राय की बरात में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश जा रहे थे।
कार में चालक को लेकर छह लोग थे। बताया कि कार चालक नशे में था। लालगंज के अतरैली टोल प्लाजा के पास कार टोल प्लाजा के बूम को तोड़ते हुए आगे जाकर पलट गया। हादसे में दिलीप को गंभीर चोट लगी। उसे सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। । शादी में शामिल होने के लिए ही 22 अप्रैल को घर आया था। ने बताया कि टोल प्लाजा के बुम को तोड़ते हुए कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए एक मकान से टकराई। इसमें दिलीप को गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
लालगंंज अतरैली टोल प्लाजा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- संवाद